शासन से बिना अनुमति लिए गांवों में चल रहा बोर खनन, रात को धड़ल्ले से किया जा रहा है बोर खनन.......

पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से सरसीवां:- वर्तमान समय में भू-जलस्तर काफी निचे चला गया है, ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा जल की व्यवस्था के साथ साथ अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही है, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अवैध बोर खनन पर रोक लगाने के बाद भी बोर खनन का कार्य चोरी चुपके से चल ही रहा है इसी तारतम्य में नवनिर्मित सारंगढ़ बिलाईगढ जिले की कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी द्वारा पिछले दिनों ग्रीष्म कालीन ऋतु को ध्यान में रखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ जिले में पेयजल सुनिश्चित करने हेतु संपूर्ण जिले को 31,जुलाई 2023,तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है और साथ ही इस जिले में उपरोक्त अवधि में सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी नया बोर खनन नहीं होगा।
लेकिन बिलाईगढ़ ब्लाक क्षेत्र में कलेक्टर महोदया के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। बोरवेल्स रखें वाहन मालिकों के द्वारा धड़ल्ले से गांव गांव में पहुच कर नया बोर खनन का कार्य किया जा रहा हैं। ये बोर खनन करने वाले अपनी बोर खनन करने वाली गाड़ी को रात के अंधेरों में ले जाकर गांव गांव में बोर खनन बड़े धड़ल्ले से कर रहे हैं। जबकि इस भीषण गर्मी में जल स्तर जमीन से बहुत नीचे चला गया है। इन दिनों सूर्य की तेज किरणों से प्रत्येक गांव में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। लोगो को हैंड पंप के सहारे पीने के पानी का जुगाड करना पड़ रहा है। हैंडपंप में इन दिनों लोगों की इतनी भीड़ रहती है और इस आग उगलते दोपहरी में माताएं बहने आधे आधे घंटे खड़े रहकर अपने पानी भरने के पाली का इंतजार करते हैं। तेज धूप से हैंड पंप से पानी निकालने में काफी परेशानी हो रही है। बिलाईगढ़ ब्लाक में ऐसा कोई भी गांव नहीं होगा जहां बोरवेल वाले अपना एजेंट न रखें हो। बोरवेल गाड़ी मालिकों के द्वारा बिलाईगढ़ के किसी भी सक्षम अधिकारी से कोई भी परमिशन(अनुमति) मिलने के बावजूद नया बोर खनन करवाने वाले लोगों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि बोर खनन करवाने वाले लोगों से बोर खनन कार्य के लिए सक्षम अधिकारी से परमिशन लेने के नाम से 2000,से 3000, रूपये बोर गाड़ी के एजेंटों के द्वारा लेने की बात सामने आई है। जानकारी हो की वाटर लेवल काफी अधिक नीचे चले जाने के बावजूद भी बिलाईगढ ब्लॉक के लगभग सभी गाँव में अवैध बोर खनन का कार्य हो रहा है। जब से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ कलेक्टर महोदया ने बोर खनन पर रोक लगाया हैं तब से बोरवेल्स गाड़ी मालिकों द्वारा चोरी छिपे रात रात भर अवैध तरीके से बोर खनन का काम धड़ल्ले से कर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments