कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार 30 मीटर दूर जा गिरा, पढ़े खबर.......

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शुक्रवार को एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार युवक घटनास्थल से 30 मीटर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार सवार तीन लोग भी घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ थाना क्षेत्र के चेऊडीह निवासी देव बंजारे (19 वर्ष) बाइक से कहीं जा रहा था। सिंचाई कॉलोनी के पास पहुँचते ही कॉलोनी की तरफ से आ रही कार और बाइक के बीच में टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। फ़िलहाल घायलों का उपचार जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments