हत्या या आत्महत्या, जंगल में मिली लाश, शरीर पर चोंट के निशान, पढ़े खबर...

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल में एक युवक की लाश मिली है, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के सीविल लाईन थाना अंतर्गत ग्राम गोढ़ी स्थित केवटा डबरी के जंगल में एक युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैली गई है। आसपास के क्षेत्रीय लोगों के द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच में जुटी हुई है।
फ़िलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है। मृत युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments