बिजली करेंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, खेत में काम करने के दौरान हादसा, पढ़े खबर..........

छत्तीसगढ़ के दो अलग अलग जिलों में बिजली के करंट से तीन लोगों की मौत हो गयी है, इसमें पहली घटना जांजगीर चांपा तथा दूसरी घटना बेमेतरा जिले की है,
जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कपिस्टा के खेत में काम करते समय करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाने में दी। बम्हनीडीह पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, पुलिस को जाँच में पता चला कि अस्थाई बिजली कनेक्शन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है।
दूसरी घटना बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़कीडीह का है। यहाँ भी खेत में काम करने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेत में झुके मेन लाइन के संपर्क में आने से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा कई बार विद्युत विभाग को मामले की जानकारी से अवगत कराया गया था साथ ही तार उठाने मांग की जा चुकी थी। इसके बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा था और आज यह घटना घटित हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments