शासकीय भूमि का हो गया बंदर बाट, अपने नाम फर्जी तरीके से करा ली करोड़ों की जमीन......
रायपुर गुड़ियारी के एक बहुत बड़े ब्रोकर राम भगत की पुत्र वधु मिताली पति दीपक अग्रवाल के नाम भी शासकीय जमीन का फर्जीवाड़ा
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील के ग्राम सांकरा का मामला है, यहाँ करोड़ों की शासकीय भूमि को रसूखदार एवं भूमाफियाओं ने बंदर बाट कर लिया है, जिसे एक भूमाफिया ने उक्त जगह पर पपीता उत्पादन कर कतरी बनाने का उद्योग लगाया था। उसके आसपास की सभी जमीने एवं नदी तट से पुराने मार्ग के आजू बाजु की शासकीय भूमि का बंदर बाट कर दिया गया है।
जिसमे मिताली पति दीपक अग्रवाल (ये रायपुर गुड़ियारी के एक बहुत बड़े ब्रोकर राम भगत अग्रवाल की पुत्र वधू है) निवासी रायपुर के नाम एक भू-खण्ड भी है, उक्त सभी शासकीय फर्जी भूमि जिसे फर्जी तरीके से हथिया लिया गया है, जिसे शासकीय मद पर वापसी हेतु एक समाज सेवी ने कलेक्टर महासमुंद को आवेदन प्रेषित किया है।

क्षेत्र में उक्त समाजसेवी की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments