google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महानदी तट पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक, चंद्रदेव राय के समक्ष बसपा नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश....

Jun 2, 2023
3 min read











पत्रकार ईस्माइल खान की कलम से :- सरसींवा-31 मई विधानसभा बिलाईगढ़ के जैतपुर महानदी घाट के तट पर मंदिर परिसर में संसदीय सचिव चंद्र देव राय एवं विधायक बिलाईगढ़ के आतिथ्य में सरसीवा कांग्रेस की वृहद समीक्षा बैठक आहूत की गई बिलाईगढ़ विधानसभा के समस्त ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षों वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ-साथ गौठान समिति, राजीव युवा मितान क्लब, महिला समूह, बूथ अध्यक्ष और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने प्रत्येक पोलिंग बूथ वार चुनावी रणनीति के साथ पोलिंग बूथ की गतिविधियों के साथ साथ शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और चुनावी वोटों पर चर्चा करते हुए उनकी सुध ली, बैठक की। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ शासन कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल जी के नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में क्षेत्र के बसपा (बहुजन समाज पार्टी) नेताओं ने चंद्र देव राय के समर्थन में कांग्रेस में प्रवेश किया और कहा कि निश्चित रूप से आने वाले समय में चुनाव जीतेंगे और भूपेश बघेल की सरकार बनाएंगे।

उक्त बैठक में समीक्षा उपरांत संसदीय सचिव चंद्र देव राय जी विशेषकर उपस्थित थे उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए नेता व उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से आने वाले समय में चुनाव में जिसने भी मेरे लिए एक कतरा सहयोग दिया वक्त आने पर मैं उसे समंदर लौटाऊंगा। यह कांग्रेस की सरकार गरीबों की सरकार किसानों की सरकार है युवा महिला बुजुर्गों की सरकार है हर वर्ग को साथ लेकर चलती है दूसरी पार्टियों के एक नारेबाजी से काम नहीं चलता यह काम करके बताना पड़ता है हर पंचायत हर गांव में आज निर्माण कार्य हो रहा है बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई जा रही है और योजनाओं को भारत सरकार मूर्ति का रूप दे रही है आज सभी को मेहनत से चुनाव में जीत संभव है कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि आज सीट हार जाएंगे वही सीट हार जाएंगे वह परिवर्तन हो जाएगा जनता ने जिसे जिताया है और जिस पर विश्वास जताया है निश्चित रूप से उनकी जीत होगी आगे विधायक राय ने महानदी के तट में हुई आहुति बैठक में कहा कि 2 वर्ष करोना कार्यकाल और 1 वर्ष चुनावी कार्यकाल में बिता दिया उसके बाद भी भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास कर रही है।

बिलाईगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा राशन कार्ड बनाएं है, सबसे ज्यादा आत्मानंद स्कूल खुले हैं, कालेज के साथ-साथ सरसीवा को नगर पंचायत और नए तहसील बनाए गए हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ नया जिला बनाने से आप सभी को जिला मुख्यालय में आने जाने को नजदीकी मिली है और भविष्य में बहुत से लाभ मिलने बाकी है जिस तरह आपने मुझ पर विश्वास किया है मुझे भी आप पर विश्वास है जिन्होंने आज कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है उनका सम्मान कांग्रेस में हर समय रहेगा।

बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले मुख्य रूप से आनंद साहू ,जगदेव अजय (पूर्व सरपंच), तारा जोले (उपसरपंच) टीहलीपाली से भीशम साहू, आनंदराम साहू गोपालपुर, सेतराम साहू, तेंदुआ -बेन्दुवा से भानु जटवार उपसरपंच धनोरा दुर्ग से सभी बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्त्ता बसपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किये। बसपा से कांग्रेस में प्रवेश करने वालों ने बताया कि विधायक चंद्रदेव राय की कार्यकुशलता एवं कांग्रेस की नीति रीति से प्रभावित होकर सभी भाई सभी कार्यकर्ता हम आज बसपा छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश कर लिए हैं।

उक्त बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी द्वारका देवांगन, पंकज चंद्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सीमा, जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी आस मोहम्मद, गोल्डी नायक, जिला कांग्रेस महामंत्री रायगढ़ अभिषेक स्वर्णकार विधानसभा प्रभारी, मुद्रिका राय, लाह राम रत्नाकर दयाराम साहू, दिलीप अनन्त, तोष राम साहू, हेमन्त बनजारे विनोद रात्रे, विनोद भारद्वाज, वशिम मोहम्मद ,प्रकाश तिवारी, राकेश जाटव के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html