शासकीय अस्पताल से समान (इंस्ट्रूमेंट्स) चोरी कर बेचा देखें कौन है चोर.....

कमलेश विश्वकर्मा की क़लम से
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक अनोखे घटना की खबर सामने आई है, यहां काम करने वाले स्टोर कीपर द्वारा अस्पताल की दवाओं तथा मेडिकल इंस्ट्रूमेंट (सामग्री) की चोरी कर बिक्री किये जाने का मामला सामने आया है

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के कुनकुरी शासकीय अस्पताल में कार्यरत स्टोर कीपर के द्वारा अस्पताल की दवाएं तथा मेडिकल इंस्ट्रूमेंट को चोरी कर बिक्री करने का सिलसिला लगातार जारी है इस घटना की सच्चाई तब सामने आई जब ऑडियो क्लिप के माध्यम से समान की खरीदी की बात एक महिला कह रही है।
उक्त बातों का तब पता चला जब किसी मरीज को अस्पताल में ब्लड स्टोर करना था और ब्लड कैरियर मशीन अस्पताल से गायब थी। अस्पताल के स्टोर कीपर संदीप मिंज से अस्पताल प्रशासन ने जब पूछताछ की तो बताया कि मुझे मशीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है पर अब पूरे मामले की कहानी अस्पताल प्रशासन को मालूम है कि संदीप मिंज ही ब्लड कैरियर बैग को विभाग के स्टाफ के पास बेच दिया है। फिलहाल इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारी को भी दे दी गई है, उसके बाद भी किसी प्रकार की करवाई नहीं कीगई






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments