सुरक्षा कर्मियों (निजी) का अनशन जारी.......
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी प्राइवेट सुरक्षा कर्मचारियों का अनशन-

निरंतर-15/5/2023 से कार्य से निकाले जाने के विरोध में जारी अनशन में आज दिनांक-25/5/2023 को श्री अमित शर्मा किसान एकता संघ के युवा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश प्रभारी अनशन करताओ से भेंट कर मांगो को पूछा पढ़ा और समझा और अपने वक्तव्य में मांगों को जायज बताते हुये समर्थन देने का अश्वसन दिये। साथ ही मैनेजमेंट एवं संबंधित सरकार के प्रतिनिधियों को मांगों के निराकरण हेतु (सात दिवस) एक सप्ताह-का अल्टीमेटम(समय) दिया है।

एक सप्ताह पश्चात मांग पूरी न होने पर आन्दोलन को जिला-प्रान्त एवं राष्ट्रीय स्तर का बना कर तेज करने का चेतावनी दे चुकें साथ में (युवा सेवा पथ) के अध्यक्ष श्री। बी।के।मिश्रा एवं अजय शर्मा अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था (युवा प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी उचित मांग बताते हुए तत्काल निराकरण का विश्वास दिलाया एवं पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया।
समस्त क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से न्यायोचित अनशन के समर्थन में उपस्थित रहकर सहयोग करने की अपील की गई है।
अनशन की मांगे--
प्राइवेट सुरक्षा कर्मीयों को (10 वर्ष से कार्यरत)
सेवा से पृथक करने का प्रयास न किये जाए।
उन्हे नियमित शासकीय नियमो के अन्तर्गत वेतन एवं बकाया वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
सेवा सम्बन्धित सभी नियम व सर्तो को सार्वजनिक रूप से पारदर्शी बनाया जाय।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments