मुर्गियों के लिए दाना लेकर जा रही ट्रक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौके पर मौत, दूसरा ट्रक में फंसा...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सड़क हादसे की खबर आई है, यहाँ तखतपुर - बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खम्हरिया के पास देर रात एक भीषण सड़क हुआ. बताया जा रहा कि यहाँ एक अनियंत्रित 1109 ट्रक गड्ढे में जा गिरा. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. 1109 ट्रक में फंसे दूसरे युवक को 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. 1109 ट्रक का चालक और सहायक राजनांदगांव से झारखंड मुर्गीयों के लिए दाना लेकर जा रहे थे. इस बीच ये हादसा हो गया. इस 1109 ट्रक में झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और मन्नू मांझी सवार थे. इस सड़क हादसे में 1109 ट्रक का चालक महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं महेंद्र सिंह के सहायक मनु मांझी का एक पैर 1109 ट्रक के नीचे फंस गया. डायल 112 आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर ने ग्रामीणों की मदद से युवक की जान बचाई. डायल 112 की टीम ने एक्सीवेटर और गैस कटर की सहायता से युवक को बाहर निकाला।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments