ट्रेलर ने मारी ठोकर, मोटरसाइकिल सवार मृत, ट्रेलर पलटी
हादसे में एक व्यक्ति की मौत दूसरा घायल
ट्रेलर ड्राईवर फरार
ओवर लोड गाड़ी
R.T.O. नियम का उल्लंघन

बसना ब्रेकिंग – राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमे 1 व्यक्ति की मौत हो गई वही अन्य 1 गंभीर रूप से घायल है। एक 22 चक्का ट्रेलर ने बाइक सवार को ठोकर मार दी, फिर अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई इस सड़क हादसे के दौरान पूरी रात से अब तक एन एच 53 के एक साइड का रोड पूरी तरह से बाधित रहा, फ़िलहाल NHAI कर्मियों द्वारा रोड पर पलटी ट्रेलर को सीधा कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ये सड़क दुर्घटना 23-05-2023 की रात लगभग 8:00 से 8:30 बजे आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बसना से छान्दनपुर के बीच हुई है, दो व्यक्ति बाइक में सवार हो कर NH53 रोड में सिरको की तरफ से बसना की तरफ (रॉंग साइड) आ रहे थे, तभी रायगढ़ NTPC लारा से अभनपुर रोड निर्माण हेतु राखड़ लेकर जा रही ओवर लोडेड ट्रेलर क्रमांक UP 66 AT 2795 ने रॉंग साइड से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी,

और ट्रेलर अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गयी, ट्रेलर ने जिस बाइक को टक्कर मारी उसमे दो लोग सवार थे, जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, मृतक का नाम अर्जुन लाल नायक (उम्र 36) पिता शांतिलाल नायक निवासी ग्राम टोंगोपथरा थाना पिथौरा, घायल युवक मनेक बारीक़ पिता साबेल बारीक़ निवासी ग्राम नारायणपुर थाना सांकरा है, घायल युवक का इलाज फ़िलहाल बसना के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, ड्राईवर मौके से फरार है, पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लगी है।


प्राप्त जानकारी अनुसार कोई भी नेशनल परमिट मालवाहक वाहन एक राज्य में माल भरकर उसी राज्य में खाली नहीं कर सकता, ये R.T.O. नियम का उल्लंघन है।
नेशनल परमिट वाहन एक राज्य से माल भरकर दुसरे राज्य में खाली करेगी अन्यथा इन परिस्थितियों में उक्त राज्य के लिए लोकल परमिट लेना पड़ता है जिसे टू पॉइंट कहते है। देखने वाली बात यह है कि उक्त ट्रेलर का क्या परमिट है या नहीं तथा ओवरलोड होने का भी दोषी पाया जायेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments