google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सारंगढ़ में खौफनाक हत्या, सर धड़ से अलग कर घूमता रहा आरोपी

May 23, 2023
1 min read









छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गगोरी से एक खौफनाक हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक आरोपी सरेआम एक व्यक्ति के सिर को धड़ से अलग कर डेड बॉडी को छोटा हाथी वाहन में लेकर घूम रहा था और अपने गांव पहुंचकर मौसी और मां को डेड बॉडी के बारे में बताया भी, गाँव में खबर आग तरह फैलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,


हमे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रायगढ़ में छोटा हाथी वाहन चालक था और रायगढ़ में ही इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी उमाशंकर साहू ने अज्ञात व्यक्ति की कर सिर को धड़ से अलग कर अपने गांव गगोरी लाया, बिना डरे लगभग 60 किलोमीटर वाहन चलाता रहा, इस दौरान आरोपी तकरीबन चार पांच थानों से आरोपी गुजरा, लेकिन कहीं भी कार्यवाही नहीं हुई, यहां साफ़ तौर पर पुलिस की निष्क्रियता दिखी है, एक आरोपी खुलेआम हत्या कर शव को वाहन में लेकर मुख्य मार्ग से जा रहा था पर कार्यवाही नहीं हुई।

फ़िलहाल सरसींवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी उमाशंकर साहू के अन्य प्रकरणों में भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जब पुलिस ने आरोपी को पानी पिने के लिए पूछा तब उसने कहा कि, मैं पानी नहीं बीयर पी लूंगा जिससे साफ तौर पर लगता है कि, आरोपी नशे का आदि है।अभी तक हत्या के असली वजह का पता नहीं चला है। फिलहाल सरसीवा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html