माँ ने अपने ही बेटे को जान से मार दिया, बेटे के खर्च और बहु से विवाद के चलते उठाया कदम........

कलयुग की शुरुवात भले ही वर्षों पूर्व हो चूका है पर असली कलयुग अब अपने चरम पर है, माँ जिसे ममत्व की देवी या ममता की मूरत कहा जाता है, जो अपार दर्द सहन करके अपनी संतान को जन्म देती है, अब कही न कही माँ में वो ममता का भाव नहीं है,
आज हम आपको एक ऐसे ही खबर से रूबरू करवाते है जिसे पढ़कर आपका भी कलेजा पसीज जायेगा, मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का है, जहाँ एक कलयुगी माँ ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी है मिली जानकारी के अनुसार जिले के रुद्री थाना क्षेत्र के गंगरेल में 15 मई को एक युवक की लाश मिली थी। मामले की सूचना पर रुद्री पुलिस ने जांच शुरू की, जिसपर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है, युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक युवक की मां ही है।
दरअसल अपने बीमार बेटे का इलाज करवाकर तंग आ चुकी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हंसिए से कई वार करके अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 मई को धमतरी जिले के गंगरेल बाजार पारा निवासी गणेश पटेल (40 वर्ष) की लाश उसके घर पर खून से लथपथ हालत में मिली। मृतक युवक की मां फुलेश्वरी पटेल (65 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसके बेटे की हत्या कर दी, घटना के समय उसकी बहु अपने मायके गई हुई थी, और महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच किसी ने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस हत्या की जांच में जुटी तो उसे पता चला कि गणेश की मानसिक स्थिति ठीक नही है और उसका इलाज राजधानी रायपुर के माना में स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। उसका पूरा खर्च उसकी मां ही उठाती थी।
पुलिस टीम को जांच में यह भी पता चला कि फुलेश्वरी पटेल (मृतक की माँ) का अपनी बहु से आए दिन झगड़ा होते रहता था। जिसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग महिला से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मजदूरी करके अपने बीमार बेटे का इलाज करा रही थी। इस दौरान इलाज में काफी रूपये खर्च हो चुके थे और आगे उपचार कराने उसके पास पैसे भी नही थे। बहु के साथ ही किसी न किसी बात को लेकर अक्सर वाद विवाद होते रहती थी। बुजुर्ग महिला ने आगे बताया की 14 मई को मृत गणेश पटेल की पत्नी अपने मायके गई हुई थी इसी का फायदा उठाते हुए उसने लगभग रात 3 बजे अपने सोते हुए बेटे को मौत के घाट उतार दिया। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments