माँ की ममता हुई ख़त्म, अपने दुधमुंहे बच्चे को लटकाया फांसी पर.... पढ़े खबर👇🏻👇🏻👇🏻

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आयी है। यहाँ एक मां ने अपने दुधमुंहे बच्चे को फांसी के फंदे पर लटका दिया और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना जशपुर जिले के बागीचा के घुघरी की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। हालाकि पुलिस को अभी तक मौत की वजह का पता नहीं चला है। दोनों माँ बच्ची का शव घर से दूर जंगल के पास एक पेड़ से लटका मिला है। मां की लाश पेड़ के ऊपर और दुधमुंहे बच्चे की लाश पेड़ के निचले हिस्से में लटका मिला है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृत बच्ची का जन्म 9 महीने से पहले 7 महीने में ही हो गया था। जिस कारण से महिला का पति उसे भूत का बच्चा कहता था। यही नहीं नवजात के साथ मां को भी घर से बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस की पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments