google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमतरी में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत

May 22, 2023
1 min read














छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो बाइकों की आपस में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गयी, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा आज सुबह पांच बजे ग्राम घोटगांव के गोठान के पास हुई है। दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार से आ रहे थे, इस दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक की सिविल अस्पताल लाने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। बाइक पर सवार भीषम नेताम और रेखराज मरकाम, सेमरा निवासी किसी कामवश धमतरी जा रहे थे। दूसरी बाइक पर सवार कौशल सोनवानी, निवासी मुकुंदपुर विपरीत दिशा से आ रहा था।

इस सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html