पत्नी ने पति की पीट-पीटकर कर दी हत्या, फिर नदी में फेंका शव, प्रेमी संग मिलकर दिया हत्या को अंजाम

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हरिया गांव में दो दिन पहले एक अज्ञात युवक का शव शिवनाथ नदी में मिला था। पुलिस ने इस अज्ञात शव की गुत्थी को सुलझा लिया है। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। मृत युवक की पत्नी और उसके प्रेमी ने युवक का गला दबाया और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक के शव को शिवनाथ नदी के एनीकट में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

18 मई को ग्राम खम्हरिया में पुलिस को एनीकट से एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान दुर्ग के ग्राम गोता-माटरा निवासी टीलाराम साहू (25) पुत्र पुरेंद्र साहू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पीऍम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पुलिस को टीलाराम साहू की पत्नी तिजन बाई साहू (21) के प्रेम प्रसंग की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर पुलिस ने तिजन बाई और उसके प्रेमी रमेश साहू (39) मजगांव निवासी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक टीलाराम को लग गई थी। ऐसे में उसे हटाने की साजिश रची। 17 मई की रात को टीलाराम साहू घर में सो रहा था। इसी दौरान तिजन बाई ने अपने प्रेमी रमेश साहू को घर में बुलाया और दोनों ने मिलकर टीलाराम साहू का गला दबाया और लोहे की रॉड से मार मार कर हत्या कर दी। फिर शव को पिकअप वाहन में भरकर ग्राम खम्हरिया स्थित शिवनाथ नदी के एनीकट में फेंक आए थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments