धमतरी जिले में मिला तेंदुए का शव, लड़ाई में गई जान...............

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेंदुए का शव मिला है। वन विभाग के अनुसार बीती रात दो शावकों के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद एक तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरी घटना धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के दलदली जंगल की है। अभी घटनास्थल पर वन विभाग की टीम उपस्थित है।
हमें मिली जानकारी के अनुसार ये जिले की पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व में भी धमतरी जिले के बरारी के जंगल में ग्रामीणों ने एक मृत तेंदुए का शव देखा था, जिसे वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम करवाया था। तीन डाक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि, दो जानवरों की मौत आपस में लड़ने से हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments