रफ़्तार का कहर, बेकाबू वाहन ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत 1 घायल.......

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया है. चार लोग बाइक में सवार थे. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, और एक महिला घायल बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से बिलासपुर मार्ग पर धनेली सांकरा के पास तीव्र गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा दिया. बाइक में चार लोग सवार होकर जा रहे थे, इस दौरान वे इस हादसे का शिकार हो गए. दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जिसमे एक बच्ची भी है. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. ये घटना धरसीवा थाना के सिलतरा चौकी की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. फिलाहल, इस पूरे मामले की जांच सिलतरा पुलिस कर रही है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments