सरगुजा जिले में बड़ा सड़क हादसा 3 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल......

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बहुत बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है बताया जा रहा है कि 2 बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए।
सांड़बार-महावीरपुर बायपास रोड पर शुक्रवार देर रात हादसा हुआ है। घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। मृत युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शनिवार को परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रविंद्रनगर निवासी बलराम दास (23 वर्ष) अपने 2 दोस्त पुलिन विश्वास (23 वर्ष) और अभिषेक बैरागी (22 वर्ष) के साथ घर में बिना बताए घूमने के लिए निकले थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। रात करीब 10.30 बजे तीनों महावीरपुर-सांड़बार बैरियर बायपास रोड पर थोर ग्राम से लगे सेमरघुटरी, केशवपुर गौठान के पास पहुंचे ही थे, इसी दौरान सांड़बार की ओर से आ रहे एक बाइक के साथ इनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर भी 3 युवक प्रमोद सिंह गोंड़ (18 वर्ष), देव सिंह और बुधराम सवार थे। ये तीनों गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर के रहने वाले थे।
दोनों बाइक की टक्कर के बाद सभी 6 युवक सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। हादसे में गंभीर चोट लगने से बलराम दास, अभिषेक बैरागी, दुसरे बाइक पे सवार युवक प्रमोद सिंह गोंड़ की मौके पर मौत हो गई, और पुलिन विश्वास, देव सिंह, बुधराम तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल की ओर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत हादसे की खबर डायल 112 और मणिपुर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी युवकों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने बलराम, अभिषेक और प्रमोद को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल पुलिन विश्वास, देव सिंह और बुधराम को भर्ती कर लिया। तीनों घायलों का इलाज जारी है। वहीं मृत युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम करके शनिवार को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments