महासमुंद में 10 जून 2023 को दो पालियों में होगी शिक्षक और सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा

छत्तीसगढ़ में लगातार सरकारी नौकरियों पर भर्ती आवेदन मंगाए गये थे, इस पर बड़ी खबर महासमुंद से आ रही है छत्तीसगढ़ (व्यापम) व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर के द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षक एवं सहायक शिक्षक (ई एवं टी) संवर्ग के भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार 10 जून 2023 को दो पालियों में किया जाएगा। महासमुंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमे प्रथम पाली पूर्वाह्न (AM) में शिक्षक एवं द्वितीय पाली अपराह्न (PM) में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments