राजधानी रायपुर में सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे के आसपास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल हीरो होंडा, (वाहन क्रमांक CG 04 CB 9843) पर सवार होकर माना से सोन पैरी जा रहा था. इस दौरान काया बांधा चौक सेक्टर 16 मे बाइक रोड डिवाइडर से टकरा गई । जिससे मोटरसाइकिल चालक के सिर पर गंभीर चोट आई. अधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक का नाम रवि सोनवानी, पिता सेवक राम सोनवानी, उम्र 35 वर्ष, सतनामी पारा, माना बस्ती बताया जा रहा है.उक्त सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनो को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है. हादसा नया रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments