google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोरबा - अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, नाबालिक की मौत, चालक मौके से फरार.....

May 18, 2023
1 min read











आज कल सड़क हादसे की ख़बरें आम हो गयी, पर छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला अब धीरे धीरे हादसों का गढ़ बनते जा रहा है, अभी अभी कोरबा जिले में एक और सड़क हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि यहाँ एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।ये हादसा इतना जोरदार था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप में दो भाई सवार थे, जिसमे छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

ये घटना कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे मदनपुर बछेरा घाट में हुई है, इस पिकअप वाहन में पपीता लोड था जो अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में पिकअप वाहन चालक मोहन डहरिया, भिलाई निवासी बाल-बाल बचा, वहीं उसके छोटे भाई सन्नी डहरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाई के शव को छोड़कर चालक बड़ा भाई मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि भिलाई से पपीता लेकर पटना जाते समय यह हादसा हुआ है। फिलहाल इस मामले में मोरगा पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html