कोरबा सड़क हादसे में नाबालिक की मौत, 4 बाइक सवार बुरी तरह घायल........

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हुआ है, यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल है। चारों घायलों का अस्पताल मे इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा बालको थाना क्षेत्र के सतनाम नगर मोड़ के पास की है जहाँ दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई, बताया जा रहा है कि एक बाइक में तीन लोग सवार थे, वहीं दूसरी बाइक में दो युवक सवार थे।

इस हादसे में एक नाबालिग की मौत पीछे से आ रहे ट्रेलर के पहिये के नीचे आने से हो गयी। वहीं बाकी के 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गवाने वाले 14 वर्षीय नाबालिग का नाम कैलाश आदिले निवासी अंबेडकर चैक भदरापारा है। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच बाल्को पुलिस कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments