बेमेतरा में अज्ञात युवक की लाश मिली शिवनाथ नदी में.... शिनाख्त में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत खमरिया घाट गांव में शिवनाथ नदी में अज्ञात युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने अज्ञात शव की सूचना देवरबीजा पुलिस चौकी को दी, जिसपर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृत युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले है। फ़िलहाल, पुलिस युवक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments