पुलिस के लिए चुनौती बना जांजगीर चाँपा का ये मामला....👇🏻👇🏻👇🏻 पढ़े खबर......

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले अंतर्गत गत दिनांक 15 मई को मुड़पार गांव के मुड़ा नाला में नग्न अवस्था में एक महिला और बच्चे की रस्सी से बंधी लाश मिली थी। मौके पर एक मृत खरगोश भी मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। जिसके परिणाम स्वरूप शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है।

आपको बताते चलें कि जांजगीर चांपा जिले के नैला उपथाना क्षेत्र के मुडपार गाँव में मिली लाश के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के हत्या की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने बताया कि शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है, हालांकि इसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। इस हत्या के मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के लिए फ़िलहाल सबसे बड़ी चुनौती, दोनों मृतकों की पहचान करना है, क्योंकि तमाम कोशिश के बाद भी दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसपर एसपी विजय अग्रवाल ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। टीम में जांजगीर टीआई समेत 8 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने पहचान करने इश्तहार जारी किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments