अनियंत्रित होकर कार पलटी, 5 लोग घायल....

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है, मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से कोरबा आ रही एक तेज रफ्तार कार कासनिया नर्सरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. बताया जा रहा है कि इस कार में 5 लोग सवार थे, इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत दो लोगों को गंभीर चोट आने की खबर मिली है. स्थानीय लोगों का कहना है जहां कार पलटी वहां पर एक गहरा कुआं था. कार कुएं में जाते-जाते बची है. घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments