आईटी कंपनी में काम कर रहे युवक से साइबर ठगी, पार हुए लाखों रूपये, पढ़े खबर👇🏻👇🏻👇🏻

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में साइबर ठगी मामले का शिकार हुआ युवक, बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर निकाल लिए लाखों रूपये। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर युवक के मोबाइल नंबर एक लिंक मेसेज भेजकर साइबर फ्रॉड कर युवक के बैंक अकाउंट से दो लाख रुपए आहरण कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि सरकंडा थाना क्षेत्र के श्रीसदन निवासी नितिन जैन ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वो पुणे स्थित आईटी कंपनी में जॉब करता है। इस वर्ष फरवरी 2023 से वर्क फ्रॉम होम (ऑनलाइन) में काम कर रहा है। इस दौरान उसके मोबाइल पर बिजली बिल अपडेट के नाम से एक मैसेज आया था, जिसमें बिजली बिल अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा गया था। युवक ने उस लिंक खोलकर अपडेट किया और अपनी गोपनीय जानकारीयां भी शेयर कर दी। इसके बाद उसके खाते से दो लाख रुपए कट गए। ठगी के शिकार युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments