google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सरसींवा भटगांव बिलाईगढ़ में ढोल नगाड़ों के साथ निकाला विजय जुलस

May 14, 2023
2 min read










पत्रकार इस्माइल खान की कलम से सरसींवा - शनिवार को कर्नाटक विधानसभा के पूरे 224 सीटों का परिणाम घोषित हो गया, जिसमें 136 सीटो पर कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत होने पर कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल था।

इस तारतम्य में बिलाईगढ़ विधायक द्वारा सर्वप्रथम बजरंगबली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए देश की आम जनता की खुशियों के लिए दुआएं मांगी। तत्पश्चात बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की बधाई दे रहे थे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता द्वारा शनिवार को बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय जी के साथ पूरे बिलाईगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा बिलाईगढ़ भटगांव सरसीवा में ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी करते हुए जोर शोर से बजरंगबली के जयकारों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार करते हुए नगर के जगह-जगह चौक चौराहों पर जोर शोर से आतिशबाजी किया गया

वही नगर के RK HOTEL भटगांव मार्ग सराईपाली चौक से पेण्ड्रावन पहुँच कर कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर खुशियां मनाते हुए विधायक राय के साथ कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की धुन में थिरकते नजर आए चौक से कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जुलूस एक सभा में परिवर्तित हो गया, जहां विधायक ने अपने क्षेत्र के उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा में 136 सीट कांग्रेस की जीत, कर्नाटक विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं की जीत के साथ साथ कर्नाटक के गरीब जनता ने शक्तिशाली और पूंजी पतियों को हराकर नफरत का बाजार बंद कर मोहब्बत की दुकान खोली है ,

उक्त विजय जुलूस में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता गोपाल पांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चंद्रा, इस्माइल खान, डॉ परमानंद साहू, सरसीवा सरपंच नीतीश कुमार बंजारे, डॉ शंकर नारंग, साहू समाज जिला अध्यक्ष तोषराम साहू, किसान नेता दयाराम साहू ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित साहू, डॉ दिलीप अनंत, सरसींवा उपसरपंच किशन शर्मा, व्यास वैष्णो किसान सोसायटी अध्यक्ष रामनाथ साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में जय बजरंगबली के जयकारों के साथ-साथ मल्लिकार्जुन खडगे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद, चंद्र देव राय जिंदाबाद, के नारों के साथ विजय जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html