सरपंच के भाई की मौत, संदिग्ध हालत में मिली लाश.......

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुंवा गांव में सरपंच के भाई की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है.
हमे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चोरभट्टी के सरपंच मनबोध यादव के भाई की लाश कुंवा गांव में मिली है. मृतक दिनेश यादव (45 वर्ष) चोरभट्टी निवासी मानसिक रूप से कमजोर था. वह अपनी बहन के गांव केकती आया हुआ था. रात्रि लगभग 1 बजे घर से बिना बताये निकल गया, सुबह एक चरवाहे ने कुंवा गांव के खार में लाश देखा. जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच में तखतपुर पुलिस जुट गई है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments