तेंदुपत्ता तोड़ते वक्त बाघ ने किया हमला, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल.....
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ क्षेत्र के मंडला टोला इलाके में तेंदुपत्ता तोड़ते वक्त एक बाघ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंडला टोला क्षेत्र में विगत दो तीन दिनों से तेंदुपत्ता तुड़वाये जा रहे है। मंडला टोला गांव के 60-70 से ज्यादा ग्रामीण तेंदुपत्ता तोड़ने हर रोज की तरह जंगल गये हुए थे। तेंदुपत्ता तोड़ते वक्त जंगल में छुपे बाघ ने 60 वर्षीय बुजुर्ग बैसाखू छेदैया पर हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने बाघ को देखकर शोर मचाया तो बाघ वहां से भाग गया। बाघ की चपेट में आने से बुजुर्ग को गंभीर चोटे आई है। इस घटना के बाद घायल बैसाखू छेदैया को खैरागढ़ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है, उसका इलाज चल रहा है। ये पूरी घटना गातापार जंगल इलाके के ईटार बीट की बताई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments