कोरबा - भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने ट्रेलर को ठोका...

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बहुत बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ उरगा हाटी राजमार्ग में सलीहाभाठा के पास एक दुर्घटना हो गई । सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर को पीछे से आ रही कोयला लोड ट्रेलर ने ठोकर मार दी, इस हादसे में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्रेलर चालक कई घंटों तक केबिन में फंसा रहा। घंटों मशक्कत के बाद करतला पुलिस ने चालक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक अरुण यादव को हादसे में काफी चोटें लगी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments