बारहवीं में ईशिका और दसवीं में पूजा रहीं अव्वल
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बसना का दसवीं एवम बारहवीं का परिणाम उत्कृष्ट रहा। दोनों कक्षाओं में बेटियों ने मारी बाजी।

कक्षा बारहवीं कु ईशिका अग्रवाल ने 91 प्रतिशत एवम 10वीं में पूजा पटेल ने 88प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है

वहीं हायर सेकेण्डरी में पूजा नैरोजी 88 प्रतिशत पूर्वी अग्रवाल 79 अंको के साथ दूसरे एवम तीसरे स्थान पर हैं।
दसवीं कक्षा में आयशा दयाला 85 और आलोक पटेल 84अंको के साथ दूसरे एवम तीसरे स्थान पर हैं। विद्यालय का औसत परिणाम 75 प्रतिशत रहा है।

बारहवीं में हिंदी एवम अंग्रजी माध्यम में 174 विद्यार्थियों में से 48 प्रथम श्रेणी,63 द्वितीय श्रेणी सहित कुल 124 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है। दसवीं में 110 विद्यार्थियों में से 40 ने प्रथम श्रेणी एवम 28 ने द्वितीय श्रेणी सहित कुल 74 छात्रों ने सफलता हासिल की है। प्राचार्य क्षीरोद्र कुमार पुरोहित,प्राचार्य के सी साहू एवम शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments