आंगनबाड़ी की छत गिरी बाल-बाल बची नन्हे बच्चो की जान......

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप तिल्दा नेवरा तहसील बहुत बड़ा हादसा बाल बाल बची नन्हे बच्चो की जान......
तिल्दा नेवरा तहसील के ग्राम बोइरझिटीं के आंगनबाड़ी केंद्र के छत की कांक्रीट गिर गई जिसकी चपेट में लगभग आधा दर्जन बच्चे आ गए हैं. बताया जा रहा है इन बच्चो में से 3 की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर में भर्ती कराया गया है. महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि, जो बच्चे गंभीर रूप से घायल थे उनमें शीतल वर्मा, डॉली वर्मा, नव्या ध्रुव तीनों को रायपुर के डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. फ़िलहाल अभी सब खतरे से बाहर हैं.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments