बस हुई हादसे का शिकार, चौथिया से वापसी के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सड़क हादसे की खबर आ रही है, यहाँ एक बस हादसे का शिकार हो गयी है, धमतरी से निसाद (कृदत ) परिवार के लोग चौथिया गए थे. जहां से दुर्ग वापसी के दौरान बस कचान्दूर नाले के पास पलट गई. घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है.
हमे मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग एक बजे आसपास एक बस दुर्ग की ओर से आ रही थी और कचान्दुर नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीबन 50 से 60 लोग सवार थे। जिसमें एक 56 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल है 15 लोगों को चोटें आई है । सभी को अस्पताल रेफर किया गया हैं।
बस के पलटने और लोगों की चीख-पुकार से आसपास के लोग भी घरों से बाहर आकर घायलों की मदद करने में जुट गए। बस के कांच को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 वाहन की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुची और आगे की कार्यवाही में जुट गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments