अनियंत्रित ट्रक जा घुसी होटल और घर में.. एक व्यक्ति की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बहुत बड़ा हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि कोयले से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर होटल में चाय पी रहे व्यक्ति को रौंदते हुए एक घर में जा घुसी, इस हादसे में घर मालिक बुरी तरह से घायल है, चाय पी रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, होटल का आधा से ज्यादा हिस्सा टूट गया है, घर मालिक को फ़िलहाल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है, रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गयी है, घटना एसईसीएल आमगांव ओपन कास्ट नाका के पास की है, ड्राईवर मौके से फरार है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments