google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जोगीडीपा के विनोद चौहान हुए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

May 10, 2023
2 min read

साहित्य और कला के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त बसना सरईपाली से फिर एक बार गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हुए सरईपाली जोगीडीपा के विनोद कुमार चौहान "जोगी"

बिलासा साहित्य संगीत धारा व छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन पुस्तक का विमोचन पूरी भव्यता व गरिमा के साथ प्रांत की राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुआ।


ग्रंथ विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम श्रद्धेय संस्कृत विद पूर्व सांसद अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष संस्कृत बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सरगुजा अनुसूचित जनजाति के सशक्त हस्ताक्षर डा. नंद कुमार साय जी रहे,अध्यक्षता गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष परम श्रद्धेय दुधाधारी मठ के महंत पूर्व विधायक महंत श्री राजे रामसुंदर दास जी ने की,विशिष्ट अतिथि राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री विनय कुमार पाठक जी, राजभाषा आयोग के सचिव डा.अनिल भतपहरी,गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड के संवाद प्रमुख डा. सोनल राजेश शर्मा,वरिष्ठ साहित्यकार डा. माणिक विश्वकर्मा नवरंग, डा.स्नेहलता पाठक,वरिष्ठ साहितयकार रामेश्वर शर्मा,राष्ट्रीय कवि संगम के प्रदेश सह महामंत्री साहित्यकार महेश कुमार शर्मा डा.लखन पड़रिया जी,कवियित्री श्रीमति केवरा यदु जी रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने मां वीणा पाणी भगवती सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्रों पर पुष्प माल्यर्पण के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया।अतिथियों को मंचासीन कर आयोजकों ने पुष्प माला प्रतिक चिन्ह व रोली चंदन लगा कर स्वागत किया।पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत व अन्य प्रांत से आए साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में अत्यंत गौरव के साथ छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन पुस्तक का विमोचन मंच पर आसीन अतिथि विद्व ने मंगल ध्वनि के साथ किया तालियों की गड़ - गड़ाहट से संपूर्ण वृंदावन सभागार गुंजित हो उठा।संपूर्ण दर्शन ग्रंथ जो एक विशाल छंदमयी साझा संकलन है, जिसमें 1007 पृष्ठ हैं एवं छत्तीसगढ़ के 72 विषयों के साथ साथ 117 प्रकार के छंदों में विषयों को छंदबद्ध किया गया है जिसके लिए किताब एवं सभी साहित्यकारों के नाम दो वर्गों में गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।

उक्त साझा संकलन में प्रदेश के अन्य साहित्यकार समेत महासमुन्द जिले के सरायपाली तहसील से ग्राम जोगीडीपा के नवांकुर छंद साधक एवं साहित्यकार विनोद कुमार चौहान "जोगी" जो की अभी वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरा में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं की रचना भी सम्मिलित हैं जिस हेतु उन्हें गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस पावन अवसर पर साहित्यकार विनोद कुमार चौहान "जोगी" के पिता श्री पदुमलाल चौहान जी, माता श्रीमती सुमित्रा बाई चौहान जी दीदी रजनी एवं अंजनी चौहान तथा भांजे नवल कुमार चौहान समेत समस्त ग्रामवासियों एवं रिश्तेदारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html