खरगोन में यात्री बस नदी के पुल से निचे गिरी, 15 की मौत 25 से ज्यादा घायल.......

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां यात्री बस पुल से नदी में गिर गई. इस हादसे में अभी तक 15 यात्रियों की मौत और वहीं 25 यात्रीयों घायल होने की जानकारी मिली है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसा आज सुबह 9:30 बजे के करीब हुआ है, यात्रियों से भरी बस करीब 20 फीट नीचे गिर गई.
मिली जानकारी के अनुसार बस माँ शारदा ट्रैवल्स की बस है, ये यात्री बस खरगोन से इंदौर जा रही थी, हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया, यह हादसा जिले के ऊन थाने के दसंगा के समीप डोंगरगांव पुल पर हुआ.
म.प्र. शासन की शिवराज सरकार की तरफ से बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50हजार, साधारण घायलों को 25-25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है. इसके अलावा दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार की तरफ से की जाएगी.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments