रेलवे स्टेशन का मोबाइल चोर चढ़ा आरपीएफ के हत्थे, छः मोबाइल बरामद
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ ने एक मोबाइल को पकड़ा है, यह चोर ट्रेनों में सफ़र कर रहे, प्रतीक्षालय में रुके हुए यात्रियों के मोबाइल की चोरी करता था। आरोपी के पास से छह मोबाइल बरामद किया गया है। अब इस मामले में तोरवा पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने का दावा कर रही है।

ट्रेनों में यात्रियों के लगातार सामानों की चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए RPF की टीम अभियान चला रही है। इस दौरान आरपीएफ टीम को जानकारी मिली कि एक युवक रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल बेचने की फिराक से रेलवे स्टेशन परिसर में घूम रहा है। खबर मिलते ही RPF की टीम ने उसे पकड़ा और पूछताछ की जिससे पता चला कि दीपक उर्फ अंकित साहू पिता हेमंत साहू (23) कोरबा के एनटीपीसी जमनी पाली इंदिरा नगर का रहने वाला है। वह प्रतीक्षालय में रुके हुए,ट्रेनों में सफ़र के दौरान चार्ज पर लगे हुए यात्रियों के मोबाइल की चोरी करता था। उसके पास से टीम ने छः अलग-अलग कंपनी के मोबाइल बरामद की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments