गांजा तस्करों पर लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो जगहों से लगभग 45 किलो गांजा पकड़ाया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, लैलूंगा पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से 45 किलो गांजा जब्त किया है
मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा पुलिस अलग-अलग रास्तों से गांजा लाने की सूचना पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

पहला मामला कांशीराम चौक का है जहाँ पुलिस चेकिंग के दौरान रात्रि करीब 9:30 बजे जूटमिल पुलिस के द्वारा उड़ीसा की तरफ से बुलेट वाहन में एक व्यक्ति बैग लटकाए आते हुए दिखा। जिसकी तलाशी करने पर एक पैकेट में लगभग 5 किलो गांजा रखा हुआ पाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विकास भाकल 24 वर्ष निवासी भाकरोड थाना खीवसर जिला नागौर बताया।
दूसरा मामला सर्किट हाऊस रोड़ का है जहाँ 10:30 बजे रात को सर्किट हाऊस रोड़ दीनदयाल कालोनी के पास स्लेटी रंग की कार को रूकवाकर चेकिंग किया गया जिसपर कार में सवार महिला पुलिस को देखते ही घबराने लगी, वो अपने स्वास्थ्य खराब होने का बहाना बनाकर तलाशी के लिए आनाकानी कर रही थी। जिस पर पुलिस टीम को और संदेह हुआ और टीम द्वारा तलाशी लेने पर वाहन के डिक्की में टेप से लिपटा हुआ 8 पैकेट संदिग्ध पदार्थ रखा हुआ पाया गया, जिसके गांजा होने की पुष्टि हुई। जिसका वजन कराने पर कुल 40 किलो पाया गया। पूछताछ पर वाहन चालक मनीष जाट 23 वर्ष निवासी फिरोज थाना मुंडवा जिला नागौर राजस्थान तथा कार में बैठी महिला नाम सुनीता छाबा 44 वर्ष निवासी गोरखा भगवानपुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ बताये।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments