तीन मंजिला शेड से गिरकर एक युवक की मौत, एक घायल.........

छत्तीसगढ़ रायपुर जिले से एक बड़ी खबर:- फैक्ट्री शेड की मरम्मत करने के दौरान 100 फीट ऊपर से गिरने पर 1 युवक की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल है, हमे मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के तिल्दा छपोरा एरिया के कृष्णम इंडस्ट्रीज में मजदूर शुभम वर्मा (27 वर्ष) और शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) 3 मंजिला शेड लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर इसे सुधारने का काम कर रहे थे, तभी अचानक शेड की पाइप खिसक गई और दोनों मजदूर ऊपर से नीचे आ गिरे, जिसमें शुभम वर्मा (27 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मजदूर शिवचरण निर्मलकर (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज हेतु आनन फानन में निकटतम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है। हादसे की खबर मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments