जानिए क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह ने नंदकुमार साय के इस्तीफे पर... पढ़े खबर

वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के भाजपा से इस्तीफे और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की एक प्रतिक्रिया सामने आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नंदकुमार साय जी का आदिवासी नेता के रूप में बहुत बड़ा व्यक्तित्व था, दिग्गज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ जाने से निश्चित ही नुकसान तो होता है। डॉ रमन सिंह ने आगे कहा कि उनके जाने का पार्टी पर क्या प्रभाव पड़ेगा, ये फ़िलहाल चुनाव के बाद पता चलेगा। भाजपा ने हमेशा उन्हे सम्मान दिया है। साय बहुत बड़े राजनीतिज्ञ है, उन्होंने स्वेच्छा से कांग्रेस का आमंत्रण स्वीकार किया है, मुझे लगता है कि मैं इस अवसर पर उन्हें सिर्फ और सिर्फ शुभकामनाएं दे सकता हूं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments