बच्चों का भविष्य खतरे में, शासकीय ITI मेहमान प्रवक्ताओं का 1 मई से 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश

आई टी आई(ITI) या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जो की भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंडर चलायी जाने वाली एक प्रशिक्षण संस्था है जो प्रशिक्षुओं को तकनीकी एवं गैर तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण देती है,
(शासकीय आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता के अनुसार) छत्तीसगढ़ में शासकीय आईटीआई की संख्या लगभग 181 है, जिनमें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में प्रशिक्षु प्रशिक्षण लेने आते है, जिसकी समुचित शिक्षा एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु प्रशिक्षण अधिकारी होते है, जहाँ प्रशिक्षण अधिकारीयों की संख्या कम होती है वहां शासन द्वारा अतिथि प्रशिक्षण अधिकारी (मेहमान प्रवक्ता) की व्यवस्था कराई जाती है, छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में 765 मेहमान प्रवक्ता कार्यरत है, जिन्हें न तो चिकित्सा अवकाश की सुविधा है न किसी प्रकार के आकस्मिक अवकाश भत्ता आदि का लाभ मिलता है लेकिन मेहमान प्रवक्ताओं से सभी प्रकार के कार्यों में सेवा ली जाती है। शासन एवं विभाग द्वारा ना इनके अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है और ना ही सम्मान जनक मानदेय दिया जाता है
जिस कारण से शासकीय आईटीआई मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ अपने नियमतीकरण मांग को लेकर 1 मई से पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश पर है
मेहमान प्रवक्ता की प्रथा लगभग 20वर्षों से चलती आ रही है। लेकिन आज तक इनके हित के लिए विभाग और सरकार द्वारा कुछ खास कदम नहीं उठाए गए हैं। विगत 13 वर्षो से विभाग में नियमित प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती नहीं हुई इसलिए मेहमान प्रवक्ता ही यहां सेवा दे रहे हैं। इसलिए अधिकतर लोगों की उम्र भी इस नौकरी से पार हो गई है वे किसी भी प्रकार के वेकेंसी हेतु आयु सीमा पार कर चुके हैं।
फिर भी मेहमान प्रवक्ता भविष्य में सरकार इनके हित में कुछ करेगी इसी आस में अपनी गुजर बसर कर रहे है। कम मानदेय कम सुविधा में भी मजबूरीवश शासन की सेवा कर रहे हैं।
परंतु वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार के घोषणा पत्र अनुसार 10 दिवस में नियमितीकरण का वादा किया गया था जिसके लिए कमेटी गठित कर टीम बनाई गई थी और 5 बिंदुओं को पूरा करने वाले कर्मचारियों की नियमितीकरण के लिए जानकारी मंगाई जा रही है परंतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा चाही गई 5 बिंदुओं को पूरा करने वाले मेहमान प्रवकाताओ को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। इस विषय में मेहमान प्रवक्ताओं द्वारा अनेकों बार पत्राचार, धरना प्रदर्शन, विभागीय अधिकारियों एवं मंत्रियों से मुलाकात किये जा चुके है, लेकिन आज दिनांक तक रिजल्ट शेष है शून्य है।
इसलिए मजबूर होकर फिर से एक बार शासनऔर विभाग का ध्यान आकर्षण करने के लिए प्रदेश के सभी शासकीय मेहमान प्रवक्ता 1 मई से 5 मई तक सामूहिक अवकाश में रहेंगे एवं 3 मई को रायपुर में धरना प्रदर्शन करेंगे ।
प्रदेश अध्यक्ष हरिश साहू ने बताया कि मेहमान प्रवक्ता की संख्या लगभग 765 है और मेहमान प्रवक्ताओं के नियमतिकरण का वार्षिक भार केवल 21 करोड़ रुपए आयेगा। इसलिए शासन एवं विभाग से निवेदन हैं कि शासकीय आई टी आई मेहमान प्रवक्ताओं को नियमित किया जाए और वर्तमान दयनीय स्थिति से निकालकर मेहमान प्रवक्ताओं का भविष्य सुरक्षित किया जाए।
उन्होंने आगे कहा की 3 मई को नवा रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ के समस्त मेहमान प्रवक्ता 1 मई से 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश में जा रहे है । जिससे आईटीआई का प्रशिक्षण कार्य प्रभावित होगा।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments