नवोदय विद्यालय परीक्षा बसना - मेधावी छात्र छात्राओं के लिए सुअवसर, साथ में पालक भी उत्साहित,
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2023 उत्साहपूर्ण हुआ संपन्न, प्रतिभाओं के धनी एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रगतिशील बसना नगर में आज जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आज विकासखंड बसना के लगभग 700 बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी।
प्रवेश परीक्षा हेतु बसना के तीन नामी गिरामी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था जिसमे क्रमशः
1 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना


2 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना (आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना)


3 संत चार्ल्स स्कूल बसना, को परीक्षा केंद्र बनाया गया था


नवोदय विद्यालय एक संक्षिप्त परिचय
नवोदय विद्यालय या जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली आवासीय, सह शिक्षा शिक्षण परियोजना है, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बंधित है । राष्ट्रिय शिक्षा निति 1986 के अन्तर्गत ग्रामीण स्तर की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसे आवासीय विद्यालयों परिकल्पना की गई जिन्हें आगे जाकर जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम दिया गया, जवाहर नवोदय विद्यालयों का उद्देश्य मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को उनके पारिवारिक सामाजिक स्थितियों पर ध्यान दिए बिना, गुणात्मक एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करना, सामाजिक मूल्यों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ साथ साहसिक कार्यकलाप और शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण घटकों का समावेश करना है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कैसे लें दाखिला
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए JNVST (Javahar Navoday Vidhyalay Selection Test) द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस बार यह परीक्षा 29 अप्रैल 2023 में आयोजित की गयी थी यह परीक्षा 100 अंक की होती है। जिसके लिए प्रतियोगी बच्चे को 2 घंटे का समय दिया जाता है। इन 2 घंटे में दिए गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों को हल करना होता है। इसमें वैकल्पिक प्रश्न होते है जिनके चार अलग अलग ऑप्शन होते हैं। चारों ऑप्शन में से सही ऑप्शन को चुनकर लिखना होता है। इस प्रवेश परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। इस परीक्षा में तर्कशक्ति 50 अंक, गणित 25 अंक और भाषा 25 अंक का रहता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments