सड़क दुर्घटना में हुई एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, डोंगरगढ़ से लौटते वक्त हादसा.........

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में एक ह्रदय विदारक घटना हुई है.मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से कार की पूजा कराकर लौट रहे एक परिवार की ट्रक से भिडंत हो गई. कार में सवार 6 लोगों सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. और 3 लोगों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी विकासखण्ड डौंडी के ग्राम गीधाली के निवासी है जो अपनी नई खरीदी कार स्विफ्ट डिजायर की पूजा कराने डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर ले गए थे. जहाँ से पूजा अर्चना करने के बाद उसी कार से अपने गांव गिधाली लौट रहे थे. इस दौरान डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के सहगांव के पास कार एक ट्रक की चपेट में आ गई. जिससे कार में सवार चम्पालाल साहू, अहिल्याबाई साहू, और खुशबू साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है,
यमुना साहू, रामजी साहू और चम्पालाल का भतीजा इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है.
चम्पालाल साहू, कार और ट्रक की तस्वीरें






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments