भूपेश बघेल पहुंचे दंतेवाडा, श्रद्धांजलि के साथ शहीदों को कंधा देकर किया विदा

दंतेवाड़ा के अरनपुर में कल हुए नक्सली हमले में 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए थे। जिनको श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह होते ही भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ अर्थी को कंधा दिया। उन्होंने सभी वीर जवानों को विदाई देते हुए पार्थिव शरीरों को गृह ग्राम के लिए रवाना किया। इस दौरान सीएम बघेल शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
शहीद जवानों में
1. प्रधान आरक्षक क्रमांक 74 जोगा सोढी (पोलमपल्ली सुकमा)
2. प्रधान आरक्षक कमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती(तुमनार दंतेवाड़ा)
3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो(भांसी दंतेवाड़ा)
4. नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी(कटेकल्याण दंतेवाड़ा)
5. नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम(भैरमगढ़ बीजापुर)
6. नव आरक्षक क्रमांक 580 जोगा कवासी(कटेकल्याण दंतेवाड़ा)
7. नव आरक्षक कमॉक 888 हरिराम मण्डावी(कटेकल्याण दंतेवाड़ा)
8. गोपनीय सैनिक राजू राम करटम(कटेकल्याण दंतेवाड़ा)
9. गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम(कटेकल्याण दंतेवाड़ा)
10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी(कटेकल्याण दंतेवाड़ा)
(निजी वाहन चालक)
11. धनीराम यादव(गीदम दंतेवाड़ा) है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments