दो बाइकों में हुई भिडंत, तीन लोगो की मौत पढ़े पूरी खबर.........

जांजगीर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दो तेज रफ्तार बाइक में भिड़ंत हो गई. यह घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र का है. हमें मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत केरा रोड जगमहंत चौक के पास दो बाइक में भिड़ंत हो गई. दोनों बाइक में दो-दो लोग सवार थे, टक्कर इतना जोरदार था की एक युवक की मौके पर मौत हो गई है और अन्य घायल लोगों को आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया. जहां एक घायल महिला और एक पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हादसे में घायल एक युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. घटना में 2 मृतक युवक भडेसर गांव के बताए जा रहे हैं. वहीं मृत महिला बिलाईगढ़ की बताई जा रही है. फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments