कोरबा में हाथी ने किया युवकों पर हमला, भाग कर बचाई जान,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का उधम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरबा वन मंडल में लगातार हाथियों के हमले की घटनाएं सामने आ रही है जिससे आम जन परेशान है।
आपको बताते चलें कोरबा के जंगल में फिर एक बार हाथी के हमले की घटना सामने आई है। यहाँ एक हाथी ने दो बाइक सवार युवकों पर हमला किया है, किसी तरह दोनों युवकों अपनी जान बचा ली पर गुस्सैल हाथी ने उनकी बाइक को तहस-नहस कर दिया है।

मामला कोरबा वन मंडल का है। दो युवक बीती रात को बाइक में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान मदनपुर के पास उनका सामना एक हाथी से हुआ। अचानक बीच सड़क पर हाथी को देख दोनों युवक घबरा गए। वो जैसे से कुछ करते उसके पहले हाथी ने उनपर हमला कर दिया, दोनों युवक जैसे तैसे करके बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये। हाथी ने दोनों युवकों को दौड़ाया, लेकिन दोनों युवक एक गड्ढे में छुप कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथी ने वापस जाकर मौके पर पड़े उनकी बाइक पर अपना आवेश दिखाया और बाइक को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। सुबह होते ही दोनों युवक ने इस घटना सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक युवक को मामूली चोंटें आई थी जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments