ईद की पार्टी में शामिल हुए संसदीय सचिव, सभी को गले लगाकर दी ईद की बधाई......

पत्सकार इस्माइल खान की कलम से :- सरसींवा में मुस्लिमों के इबादत और बरकत के त्यौहार ईद के मौके पर संसदीय सचिव चंद्र देव राय में अपनी भाईचारगी एवं सर्वधर्म समभाव का सन्देश देते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पत्रकार इस्माइल खान के निवास स्थान पर पहुच कर संसदिव सचिव चंद्रदेव राय ने गले मिलकर इस्माइल खान और उनके पुरे परिवार के साथ सभी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई व शुभकामनाए दी।
संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ के साथ बैठ कर मीठी सेवाईया खाई। इस मौके पर विधायक महोदय के साथ ग्राम पंचायत सरसींवा के सरपंच - नीतीश बंजारे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष - पंकज चंद्रा, मुद्रित ऐसी विभाग के सदस्य - मुद्रिका राय, खनिज निगम विकास के सदस्य - डॉ परमानंद साहू ,साहू संघ के जिलाध्यक्ष - तोष राम साहू ,व्यास वैष्णव, ब्लॉक कांग्रेस से ढोल कुमार जयसवाल, सुजीत जयसवाल हरिभूमि संवाददाता फरीद खान, डेविड वर्मा के साथ साथ काफी सख्या में कार्यकर्ता ईद की सेवइयां पार्टी में सम्मिलित हुए।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments