सात दिवसीय कैंप मे निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले अंतर्गत बुढार के शासकीय कप्तान हाई स्कूल बुढार के प्राचार्य के आदेशानुसार कप्तान स्कूल में सात दिवसीय स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन टेम्ट फाउंडेशन के मार्गदर्शन में कराया गया। जिसमें सभी नगर वासियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सभी छात्र छात्राओं को सेव गर्ल चाइल्ड,पेड़ बचाओ, स्टॉप लेबर चाइल्ड,ट्रैफिक सिग्नल, पृथ्वी बचाओ, प्लास्टिक हटाओ आदि का पोस्टर बनवा कर बच्चों को उनका महत्व बतलाया और समझाया गया |
कप्तान स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि कैम्प को आयोजित कराने का एकमात्र उद्देश्य, नगर वासी एवं छात्र छात्राओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है जिससे लोगों में अधिक से अधिक सीखने और सिखाने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहे | शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यकम (RKSK) प्रोग्राम की काउंसलर रजिया बेगम के द्वारा गुड टच, बैड टच के विषय में बच्चों को अवगत कराया गया |
शिविर के तीसरे और छठे दिन समस्त छात्र छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग कोच अंशुमान सिंह व लठ्ठेबाजी की कला अमर सिंह व शुभम प्रताप के द्वारा दिलाया गया |
टेम्ट फाउंडेशन की सदस्य आयुषी जैन व अमन गुप्ता,याशिका ने अपना अनुभव साझा करते हुये कहा कि बच्चों का उत्साह देखकर हम सभी सदस्यों को काम करने की प्रेरणा मिलती है बच्चे इतनी गर्मी में भी बडे उत्साह के साथ कक्षा में प्रशिक्षण ले रहे हैं |
कैम्प के समापन में नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी सरावगी व धनपुरी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया और बच्चों के उत्साह को बढ़ाया |
राष्ट्रीय सेवा योजना केवल मिश्रा ओम मिश्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉस्को के बारे में बताया गया
इस कैंप के दौरान टेम्ट फाउंडेशन की सदस्य व राष्ट्रीय सेवा योजना साक्षी सिंह राजपूत व रिचा सेन,मोना व दीपिका वर्मन के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, पेंटिंग व पॉलिथीन बैग के स्थान न्यूज़ पेपर बैग बनाकर उनके विकल्पों से अवगत कराया व प्लास्टिक बोतल में पौधारोपण कर यूज़ ऑफ प्लास्टिक बोतल का संदेश दिया | शिविर के सातवें दिन देवांश राज के द्वारा क्यूआर कोड जनरेटर के विषय में बतलाया गया
इस शिविर में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूपो से पवन सोनी,कन्हैया दास,सेफाली,प्रिया,सृष्टि,निधि,रश्मि ,कौशल ,संकु दीवान व कप्तान स्कूल की शिक्षिका कविता पयासी संपूर्ण कार्यक्रम में अद्वितीय सहयोग प्राप्त हुआ तथा समस्त शिक्षकों का अभूतपूर्व सहयोग प्रदान हुआ |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments