सरायपाली पुलिस की कार्यवाही में 50 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान आकाश राव गिरेपुंजे एवम अनु० अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 19/04/2023 को सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर के जरिए से सूचना मिली कि बैदपाली रोड स्टीफन स्कूल के पास परवेज खान नामक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है इस सूचना पर हमराह स्टाफ मुखबिर द्वारा बताए स्थान बैदपाली रोड स्टीफन स्कूल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम परवेज खान पिता आमीन खान उम्र 25 साल साकिन वार्ड नंबर 07 ताज नगर झिलमिला निवासी बताया गया तथा अपने पास रखें एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे दो प्लास्टिक झिल्ली के अंदर 25- 25 लीटर महुआ शराब जुमला लगभग 50 लीटर महुआ शराब होना बताया उक्त अवैध महुआ शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न होने के कारण आरोपी के कब्जे उक्त शराब को जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 119/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा दिया गया।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक डोलामडी भोई आरक्षक, मोहन साहु, तुंगध्वज सिंह व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments