ब्लाक महिला कांग्रेस द्वारा, महिला सम्मान समारोह का आयोजन - सरसींवा में

सरसीव – 17 अप्रैल 2023 की शाम 4 बजे बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम सरसीवा मंडी प्रांगढ मे ब्लॉक महिला कांग्रेस द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक सह संसदीय सचिव चंद्रदेव राय शामिल हुए। जहाँ रॉय जी का स्वागत ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं उपस्थित महिलाओं ने बारी बारी से फूलमाला व गुलदस्ता भेटकर स्वागत किए। इसके बाद संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा का विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
कार्यक्रम मे आए महिलाओं ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारों से प्रांगढ को गुंजायमान कर दिया। साथ ही कहा कि भूपेश है तो भरोशा है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान मे कार्य कर रही है और कहा कि केंद्र मे बैठी मोदी सरकार लगातार खाने पीने की चीजो के अलावा पेट्रोल डिजल और रसोई गैस के मूल्य को बढ़ा रही है मतलब केंद्र की मोदी सरकार हमारे जेबो मे डाका डाल रही है।

वही संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी के नारे लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जो सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है निश्चित ही प्रदेश मे चहुंमुखी विकास हो रही है। आज हमारी कांग्रेस सरकार महिलाओं के जीविकोपार्जन के लिए चाहे गोबर खरीदी हो चाहे महिला समूहों को उचित मूल्य की दुकान का संचालन कराना हो ऐसे तमाम योजनाएं महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है
आगे संसदीय सचिव राय ने आगे कहा केंद्र की मोदी सरकार हमेशा भोले भाले जनता को लूटने का कार्य कर रही है चाहे पेट्रोल डिजल के दामो मे वृद्धि करके या फिर रसोई गैस के दामो मे वृद्धि करके ऐसे सरकार को आने वाले समय मे केंद्र से उखाड़ करके बाहर करना है।
वही कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे महिलाओं के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा के अध्यक्ष पंकज चंद्रा , मुंद्रिका राय, भागवत साहू, ताराचंद देवांगन , किशन शर्मा ,ब्यास वैष्णो, डॉक्टर परमा नन्द साहू, विनोद रात्रे ,श्रीमती उर्मिला मनहर ,रजनी बघेल ,तोषराम साहू, दिलीप अनंत के साथ साथ भारी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments